Veeron Ke Veer Bahubali 2 The Conclusion | वीरों के वीर आ | Talking tom
Veeron Ke Veer Bahubali 2 The Conclusion
बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न, बाहुबली: द बिगनिंग फ़िल्म का दूसरा भाग है। यह एक ऐतिहासिक फिक्शन फ़िल्म है। इस फ़िल्म को तेलुगू और तमिल भाषा में बनाया गया है । हिन्दी, मलयालम और अन्य भाषाओं में इसकी डबिंग की गयी है। इसका निर्देशन एस॰एस॰ राजामौली ने किया है। यह 8 जुलाई 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली थी। लेकिन इसके निर्माण में देरी के कारण यह समय और आगे बढ़ा दिया गया।और यह 28 अप्रैल 2017 मे प्रदर्शित की गयी। शुरू में, दोनों भागों को संयुक्त रूप से 250 करोड़ ( 2.5 अरब) के बजट पर तैयार किया गया,हालांकि बाद में दूसरे भाग का बजट 200 करोड़ बढ़ा दिया गया और इस प्रकार कुल मिलकर दोनों फिल्मों का बजट 450 करोड़ हो गया। इस तरह, बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्म हो गयी।
इस फ़िल्म ने रिलीज़ से पहले ही ₹ 500 करोड़ ( 5 अरब) का बिजनेस का कीर्तिमान बनाया है।
फिल्म को 28 अप्रैल 2017 को दुनिया भर में प्रदर्शित किया गया। बाहुबली-2 4K हाई-डेफिनिशन में रिलीज़ होने वाली पहली तेलुगु फिल्म है। फ़िल्म की रिलीज की तारीख से पहले 200 स्क्रीन के करीब 4K प्रोजेक्टर्स को अपग्रेड किया गया। बाहुबली-2 पूरी दुनिया में पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने सभी भाषाओं में 1000 करोड़ (10 बिलियन) से अधिक कमाई की है। और पूरी दुनिया में पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने 3 दिनों में सभी भाषाओं में 500 करोड़ ( 5 बिलियन) से अधिक कमाई की है। यह पहले सप्ताह में 128 करोड़ रूपए से ज्यादा कमाई वाली पहली हिंदी फिल्म है।

Posted by
ICANSPIRIT
at
May 26, 2017